फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ggm science college, student controversy

Jammu News: जीजीएम साइंस कॉलेज में छात्र भिड़े, एक को मामूली चोटें

विज्ञापन
ggm science college, student controversy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जीजीएम साइंस कॉलेज में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छात्रों में भिड़ंत हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। एक छात्र को मामूली चोटें भी आई हैं। फिलहाल अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ।
दरअसल, कॉलेज परिसर में किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से छात्र एक-दूसरे पर हमला करने पर उतारू हो गए। इसी बीच प्रबंधकों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मामला शांत करवाते हुए कुछ छात्रों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। छात्रों के मुताबिक बाहरी युवाओं के कारण आए दिन विवाद हो रहे हैं। इससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। गेट पर एक सुरक्षा कर्मी होने की वजह से दिक्कत आ रही है। मांग है कि पुलिस को भी तैनात किया जाए। आरोप लगाया कि दूसरे गेट से बाहरी युवक घुसकर मारपीट करते हैं। वहीं, नवाबाद थाने के एसएचओ जतिंद्र रैना ने कहा कि छात्रों में समझौता करवा दिया है।
विज्ञापन

मामले की होगी जांच
जीजीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि वह किसी समस्या के चलते अवकाश पर हैं। उन्हें विवाद की जानकारी प्राप्त हुई है। दूसरे गेट से बाहरी छात्र परिसर में दाखिल हुए हैं। मुख्य गेट से पहचान पत्र देखा जाता है। फिलहाल मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले एमएएम कॉलेज में भी हुआ था विवाद

क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन एमएएम कॉलेज में बुधवार को छात्रों के दो गुट आमने-सामने हुए थे। पुलिस और कॉलेज की अनुशासन समिति ने आश्वासन दिया था कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। इस कारण वीरवार और शुक्रवार को कक्षाएं नहीं लगाई गईं। हालांकि, शुक्रवार को जरूरी काम से पूर्व छात्र और कॉलेज प्रबंधन पहुंचा, पर पढ़ाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed