{"_id":"d04b6e54acdbd652e096e962dd6a2969","slug":"get-ready-to-experience-long-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे बिजली कट झेलने के लिए हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे बिजली कट झेलने के लिए हो जाएं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Nov 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में भी लंबे बिजली कट झेलने ही पड़ेंगे। आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते घंटों पावर शटडाउन का शेड्यूल तो बिजली विभाग की ओर से जारी किया ही जा चुका है।
विज्ञापन
दरियाओं में जल स्तर कम होने से पन बिजली परियोजनाओं में उत्पादन में गिरावट से आने वाले दिनों में बिजली की अघोषित कटौती और बढ़ने की आशंका है।
वीरवार को शीतकालीन राजधानी के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। शिव नगर और अपर शिव नगर में सुबह नौ बजे से गुल हुई बिजली शाम चार बजे बहाल हुई।
इन इलाकों में तीस नवंबर तक लगातार इसी समय बिजली गुल रहा करेगी। इसी तरह 20, 22, 24, 27 और 29 नवंबर को सुबह दस से शाम पांच बजे तक सरकारी क्वार्टरों, एलआईसी कार्यालय, जुल्लाका मोहल्ला, कर्ण नगर, काली मंदिर, हरि सिंह पैलेस के पिछले इलाके, पीरखो मंदिर आदि इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
विज्ञापन
बगलिहार पन बिजली परियोजना एक और दो समेत अन्य पन बिजली परियोजनाओं खासतौर से चिनाब और झेलम दरिया में लगी परियोजनाओं में उत्पादन लगातार गिरने का क्रम जारी है। इससे आने वाले दिनों में बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर और बढ़ेगा और बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन