फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GENERIC MEDICINES ARE NOT BEING PRESCRIBED TO PATIENTS

तमाम कोशिशों के बावजूद मरीजों तक नहीं पहुंच पा रही हैं जेनेरिक दवाएं

Tue, 25 Apr 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 25 Apr 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
GENERIC MEDICINES ARE NOT BEING PRESCRIBED TO PATIENTS
मजबूरन खरीदनी पड़ रही है महंगी दवाएं - फोटो : डेमो फोटो
राज्य सरकार के दावों के बावजूद मरीजों तक सस्ती जेनेरिक दवाइयां नहीं पहुंच रही हैं। उन्हें डाक्टरों द्वारा चिकित्सा पर्ची पर लिखी ब्रांडेड कंपनी की ही महंगी दवाई को मजबूरन बाजार से खरीदना पड़ रहा है। बाजार में सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों की जेब पर इलाज का बोझ बढ़ रहा है। पर्ची में कैपिटल लेटर में चिकित्सा सलाह लिखने को भी तवज्जो नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


मरीजों की जेब पर बोझ कम करने के उद्देश्य से जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा दिया गया है, लेकिन कमीशन के चक्कर में अभी भी ब्रांडेड कंपनियों का ही दबदबा बना हुआ है। डाक्टर को पर्ची पर जेनेरिक दवाई में उसका साल्ट लिखकर देना होता है। इस साल्ट से बाजार में विभिन्न किस्म की कंपनियों की सस्ती दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं, लेकिन अगर यही साल्ट किसी ब्रांडेड कंपनी के नाम से लिखकर दिया जाता है तो उस दवा की कीमत कई गुना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


डाक्टरों का तर्क है कि कई मरीजों को मल्टी कंबिनेशन दवाओं की जरूरत पड़ती है। इसमें गंभीर मरीजों के लिए जेनेरिक दवाओं में उन्हें बड़ी संख्या में साल्ट संबंधी दवाइयां लेनी पड़ती हैं, लेकिन कई कंपनियां वही दवाई एक ही दवा में मिश्रण के तौर पर बनाती हैं। मरीज को कम दवाइयां देना प्राथमिकता में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के अधीन तीन सौ से अधिक जेनेरिक दवाओं को मंजूरी दी गई है। इन्हें रियासत के चिकित्सा केंद्रों में सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन मरीजों की अक्सर शिकायत रही है कि उन्हें डाक्टर द्वारा बाजार से ही अधिकांश दवाई लिखकर दी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed