फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   general budget 2020, know the reaction of farmers of Jammu-Kashmir

आम बजट 2020 से कुछ किसान खुश तो कुछ नाखुश, जानिए जम्मू-कश्मीर के किसानों की प्रतिक्रिया

Sat, 01 Feb 2020 06:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 01 Feb 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
general budget 2020, know the reaction of farmers of Jammu-Kashmir
Budget 2020
केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए आम बजट से किसानों ने मिली जुली प्रतिक्रिया रही है। किसानों का कहना है कि सरकार ने कोई ऐसी घोषणा नहीं की है, जिससे छोटे किसानों को कोई राहत मिल सके। कुछ योजनाओं को मंजूरी दी है, लेकिन इनसे चंद किसानों को ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सरकार ने किसान रेल योजना शुरू करने का एलान है, लेकिन इससे जम्मू कश्मीर के किसानों को ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। कृषि उड़ान योजना से भी कुछ ज्यादा लाभ नहीं मिलने वाला है। पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं  है। जैविक खेती के लिए पोर्टल बनाने किसानों को कुछ राहत मिल सकती है।-जयपाल शर्मा

विज्ञापन

सरकार ने बजट पेश तो कर दिया है, लेकिन इसमें किसानों के लिए कुछ खास नहीं है। हार्टीकल्चर सेक्टर के विकास के लिए वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट योजना शुरू करने की बात कही है। अगर सरकार इसको काम शुरू करेगी तो कुछ राहत मिलेगी। इससे पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल सकता है।-चुन्नी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के अनुसार बजट से किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को भी सरकारी मदद की सख्त जरूरत है। सरकार ने सोच समझ कुछ चीजे ऐसी शुरू करने का एलान किया है, जिससे किसानों को लाभ मिल सकता है। सरकार इन योजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहिए।-जोगिंद्र वर्मा

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कुछ प्रयास जरूर किए है। किसानों को कर्ज देने के लिए सरकार ने एलान किया है। अगर किसानों को आसानी से कर्ज मिल जाता है तो किसानों के लिए काम करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा सोलर पंप की योजना से भी काफी लाभ मिल सकता हैं।-विशाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed