फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   general bipin rawat meets governor of jammu and kashmir

थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने की जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात

Sun, 16 Apr 2017 05:03 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sun, 16 Apr 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
general bipin rawat meets governor of jammu and kashmir
सेना प्रमुख और राज्यपाल एन एन वोहरा - फोटो : PTI

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी। बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती ने सेना प्रमुख से जीप पर बंधे कथित पत्थरबाज के विवादित वीडियो का मुद्दा भी उठाया। यह वीडियो 9 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली।

विज्ञापन


जम्मू स्थित पश्चिमी कमान की 9वीं कोर के दौरे पर पहुंचे जनरल रावत ने राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मुलाकात की और उन्हें सीमा के हालात और आगामी अमरनाथ यात्रा के बारे में अवगत कराया। सेना प्रमुख ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को घाटी की जानकारी दी और बड़गाम में जीप पर कथित पत्थरबाज को बांधने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सूत्रों के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने जांच दल को बताया कि उन्हें आईटीबीपी और मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात स्थानीय पुलिस की ओर से एक फोन आया कि उन्हें भीड़ से बचा लें वह उन्हें मारने के लिए बाहर निकल आयी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना के बाद कांदीपुरा से सेना की एक टुकड़ी वहां पहुंची और 36 वर्षीय फारूक डार को सेना की जीप से बांध दिया। उस घटना को अज्ञात लोगों ने अपने मोबाइल से शूट कर लिया। उस वीडियो में डार को पत्थरबाजों से बचाव के लिए कवच के तौर पर इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जांच के दौरान डार ने बताया कि जब वह अपनी बहन के घर जा रहा था तभी उसे उठा लिया गया। उसने दावा किया कि उसे सैन्य दल ने 10 से 12 गांवों में घुमाया उसके बाद उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed