{"_id":"07802fb4937ba1d930233be7c3b8efb1","slug":"gaurav-killings-knife-recovered-from-the-house-of-accused-anil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव हत्याकांड: आरोपी अनिल के घर से चाकू बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव हत्याकांड: आरोपी अनिल के घर से चाकू बरामद
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कॉलेज पिहोवा में छात्र की हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस ने रिमांड के दौरान निशानदेही पर उसके घर से चाकू बरामद किया।
डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने बताया कि उसके गुट का दूसरे गुट से काफी समय से विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते छात्र गौरव की हत्या कर दी गई। उसने बताया कि विवाद अधिक हो गया था और उन्होंने डीएवी कॉलेज पिहोवा में घुसकर गौरव को चाकू से गोद दिया।
डीएसपी के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में चाकुओं से गोदकर एक छात्र की हत्या कर दी गई थी।
मृतक की पहचान भागल निवासी गौरव पुत्र भरत सिहं (21) के रूप में हुई थी। गौरव कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी छाती में चाकू से वार किए गए। वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे लहूलुहान देखकर उसके साथी बाइक पर अस्पताल ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई सन्नी की शिकायत पर 9 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपियों में सारसा निवासी अनिल पोंट, सन्नी पंडित, पौनी, चंद्रमणि छोटा, प्रदीप, वकील, चीता, वासु, अंकित शामिल है। इनमें से अनिल को काबू कर पुलिस ने चाकू बरामद किया है।