{"_id":"617ce8c19ae8b30b635e6126","slug":"gardeners-of-kashmir-will-get-compensation-after-loss-report-comes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नुकसान की रिपोर्ट आने पर बागवानों को मिलेगा मुआवजा, मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नुकसान की रिपोर्ट आने पर बागवानों को मिलेगा मुआवजा, मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
Sat, 30 Oct 2021 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:10 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आश्वासन दिया कि पहाड़ी पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और बागवानी पर्यटन को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। हाल ही में हुई बर्फबारी से बागों को जो नुकसान हुआ है, बागवानों को जिले के राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा प्रभावित बागों का उचित सर्वेक्षण करने के बाद नुकसान का मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी से सेब के बागों को हुआ नुकसान
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्फबारी से सेब के बागों को हुए नुकसान पर सर्वेक्षण किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उचित मुआवजा दिया जाएगा। यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शोपियां के दो दिवसीय दौरे के समय फल एवं सब्जी मंडी एग्लर में कहीं। इस मौके पर फल उत्पादक संघ, प्रगतिशील बागवान और किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फल उत्पादक संघ के प्रतिनिधि ने अपनी मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
मंत्री को बताया कि मंडी कम से कम 10000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करती है, लेकिन समय की आवश्यकता है कि इसका विकास किया जाए। फल एवं सब्जी मंडी एग्लर का विस्तार 300 कनाल भूमि में है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार खासकर पहाड़ी जिले शोपियां का समग्र विकास करवा रही है। बागवानों के सभी अनुरोधों, मुद्दों और शिकायतों पर ध्यान दिया गया है। इसे केंद्र स्तर के साथ-साथ उप-राज्यपाल के साथ हल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीओके में तेज हुई आतंकी संगठनों की हलचल, बर्फबारी से पहले राजोरी और पुंछ में बढ़ सकती है आतंकी घुसपैठ
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि एक समय था जब लोग कल्पना नहीं कर सकते थे कि गांवों को गुणवत्तापूर्ण सड़कें मिलेंगी, क्योंकि यह कठिन काम था। उन्होंने पीएम के विजन की सराहना की और कहा कि वह इस कठिन कार्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उनका विजन और प्रयास है कि वर्तमान में जिले भर में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने चौतरफा विकास और गांवों को सशक्त बनाने में सड़कों के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले सर्किट हाउस शोपियां में यूथ क्लब के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों को उठाया।