फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Garbage security operations increasing around Jammu airport, drones will be closely monitored

security meeting: जम्मू एयरपोर्ट के आसपास बढ़ता कचरा सुरक्षा परिचालन में अड़चन, ड्रोन की होगी कड़ी निगरानी

Sun, 05 Feb 2023 03:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 03:48 PM IST
सार

वायुसेना स्टेशन जम्मू में एयरफील्ड सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इसमें एयर कमोडोर जीएस भुल्लर ने नागरिक एजेंसियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Garbage security operations increasing around Jammu airport, drones will be closely monitored
जम्मू एयरपोर्ट की समीक्षा बैठक में अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू एयरपोर्ट के आसपास जमा हो रहा कचरा हवाई उड़ानों के परिचालन में अड़चन पैदा कर रहा है। कचरे की डंपिंग से क्षेत्र में पक्षियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो संभावित विमान दुर्घटना का कारण बन सकता है।

विज्ञापन


एओसी एयर फोर्ट स्टेशन जम्मू एयर कमोडोर जीएस भुल्लर ने इस पर चिंता व्यक्त पर नागरिक एजेंसियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा है। वायुसेना स्टेशन जम्मू में एयरफील्ड सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सुरक्षित विमान संचालन के लिए एयरफील्ड सुरक्षा और एयर स्पेस सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसमें संबंधित नागरिक एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ जम्मू एयरफील्ड के आसपास के क्षेत्रों के ग्राम प्रमुख भी मौजूद रहे। एयर कमोडोर जीएस भुल्लर ने किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध गतिविधियों या ड्रोन देखे जाने पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हवाई क्षेत्र के आसपास एक सुरक्षित उड़ान वातावरण पर चर्चा हुई और जम्मू हवाई अड्डे के आसपास बड़े पैमाने पर कचरे की डंपिंग पर चिंता व्यक्त की। कचरा निस्तारण के लिए भी नागरिक एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया, ताकि सुरक्षित विमान संचालन को यकीनी बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed