फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Garbage filled in the park

Jammu News: नशेड़ियों के जमावड़े से लोगों ने छोड़ी सैर-सपाटे की राह

विज्ञापन
Garbage filled in the park
शराब की बोतलों और गंदगी से पटा नई बस्ती पार्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नहर किनारे स्थित नई बस्ती पार्क स्थानीय बुजुर्गों की सुबह की सैर और बच्चों के खेलने का मुख्य केंद्र था। अब पूरी तरह से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के कब्जे में है। पार्क में फैली गंदगी और अव्यवस्था के कारण अब स्थानीय लोगों ने यहां सैर-सपाटा करना छोड़ दिया है। मुख्य गेट टूटा होने के साथ जर्जर ढांचे से लोगों का स्वागत होता है। पार्क में प्रवेश करते ही जगह-जगह टूटी पगडंडियां, झाड़ियां, चूहों के बिल और बिखरी शराब की बोतलें दिखाई देती हैं।
कभी आकर्षण का केंद्र रहे सजावटी पौधे भी देखभाल के अभाव में मुरझा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क अब नशेड़ियों और शराब पीने वालों का अड्डा बन चुका है। हालात इतने खराब हैं कि लोग दिन में भी यहां आने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पार्क की नियमित साफ-सफाई करवाकर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

-------
पार्क कभी नई बस्ती क्षेत्र के लोगों के लिए राहत और मनोरंजन का प्रमुख स्थान था। परिवार शाम के समय यहां घूमने आते थे, लेकिन अब इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग यहां जाने से बचते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन गुप्ता, स्थानीय निवासी।
--------
पार्क में दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। पार्क में अक्सर शराब की बोतलें और अन्य सामग्री पड़ी मिलती है। यह स्थान धीरे-धीरे नशे का अड्डा बनता जा रहा है।

- गुरप्रीत डोगरा, स्थानीय निवासी।
--------
पार्क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह चूहों ने बिल बना दिए हैं। मुख्य सड़क और फ्लाईओवर के समीप स्थित यह पार्क शहर की सुंदरता का हिस्सा होना चाहिए था, लेकिन बदहाली के कारण यह क्षेत्र की छवि पर दाग बनता जा रहा है।
- संजय शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed