फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gangyal, road accident, asi died

Jammu News: गंग्याल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एएसआई की मौत

विज्ञापन
gangyal, road accident, asi died
जम्मू। गंग्याल में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार एएसआई को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें जीएमसी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो घई। मृतक लोअर बेलीचराना निवासी कर्मजीत सिंह (45) है। गंग्याल थाने से वह बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। परिवार ने हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे कर्मजीत सिंह बाइक पर थाने से निकले थे। गंग्याल पुली के पास गली से तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी दोनों टांगे पर गंभीर चोट लगी। नाक से खून बहने लगा। वह काफी देर घटनास्थल पर पड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दिव्यांग राजेश भी घायल हुआ है, वह स्कूटी पर सवार थे। उनका उपचार चल रहा है। एसडीपीओ कुलजीत सिंह जीएमसी पहुंचे। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कार चालक ने थाने में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन

----
छह महीने पहले पदोन्नत हुए थे कर्मजीत
छह महीने पहले हेड कांस्टेबल से कर्मजीत सिंह पदोन्नत होकर एएसआई बने थे। पूरा परिवार खुश था। परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है। बेटी ने हाल में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 फीसदी अंक लिए थे। कर्मजीत सिंह की बहनें ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में है। भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे। परिवार सदस्यों ने कहा कि हर दिन सुबह वह गुरुद्वारा साहिब जाते थे। परिवार का आरोप है कि उनके शरीर पर लगी चोटों को देखकर लगता है कि हमला हुआ है। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गहन जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed