फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ganesh utsav

Jammu News: गणेश यज्ञ की पूर्णाहुति आज, कल होगा विसर्जन

विज्ञापन
ganesh utsav
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गोल मार्केट के पंडाल मेंं दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव समापन की ओर है। गणेश यज्ञ में बुधवार यानी आज पूर्णाहुति दी जाएगी। वीरवार को बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह और शाम आरती व पूजा-अर्चना हुई। दोपहर तीन से शाम सात बजे तक गणेश पुराण कथा हुई। श्रद्धालुओं को गणेश अवतरण के बारे में बताया गया। रात आठ से 11 बजे तक श्री गणेश लीला और भजन संध्या हुई। स्थानीय कलाकारों ने भजन गाए, जिस पर श्रद्धालु झूमते दिखे। वहीं, वीरवार सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। पंडाल में स्थापित 16 फीट ऊंची प्रतिमा को विसर्जन के लिए अखनूर दरिया लाया जाएगा। उधर, बावा लाल दयाल मंदिर में भी गणेश महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें कलाकारों ने भगवान गणेश व शिव के भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed