फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gandhinagar highest voter constituency among 87 segments in JK

पढ़िए, जम्मू कश्मीर की सीटों से जुड़े दिलचस्प आंकड़े

Thu, 13 Nov 2014 04:07 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Gandhinagar highest voter constituency among 87 segments in JK

जम्मू-कश्मीर चुनाव में जम्मू संभाग की कई सीटों पर कांटे की टक्कर होने वाली है। हर कोई जानने को बेताब है कि इस बार के नतीजे क्या होंगे। अगर सीटों के गणित की बात की जाए तो आंकड़े और भी मजेदार हो जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही आंकड़ों से रुबरू करवाने वाले हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी सीट पर सबसे ज्यादा वोटर हैं। चुनाव आयोग के अनुसार गांधीनगर सीट पर 1,66,132 वोटर पंजीकृत हैं। इनमें से 85,822 पुरूष और 80,308 महिला वोटर हैं जिनके लिए 172 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि वोटों की दृष्टि से सबसे छोटी सीट है लदाख की नुबरा सीट। नुबरा सीट पर मात्र 13,054 वोटर पंजीकृत हैं, जिसमें से 6,570 पुरूष और 6,483 महिला वोटर हैं, इनके लिए 63 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार घाटी में कुल 7,225,559 वोटर्र पंजीकृत किए गए हैं जो आगामी चुनावों में 87 सीटों पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटों के दृष्टिकोण से दूसरी सबसे बड़ी सीट है जम्मू वेस्ट। जम्मू वेस्ट सीट पर 1,51,311 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 77,389 वोटर पुरूष हैं जबकि  73,921 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 171 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

जान‌िए कश्मीर की सबसे छोटी सीट कौन सी है?

Gandhinagar highest voter constituency among 87 segments in JK

वहीं अगर वोटों के ल‌िहाज से देखा जाए तो तीसरी सबसे बड़ी सीट है कश्मीर की बटमालू सीट। बटमालू सीट पर 1,20,198 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 62,820 वोटर पुरूष हैं जबकि  57,378 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 155 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

वोटों के दृष्टिकोण से दूसरी सबसे छोटी सीट है कश्मीर की गुरेज सीट। गुरेज सीट पर 17,554 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 9,318 वोटर पुरूष हैं जबकि  8,236 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 27 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

लद्दाख संभाग के कारग‌िल जिले की जांस्कर सीट वोटों के दृष्टिकोण से तीसरी सबसे छोटी सीट है। जांस्कर सीट पर 20,696 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 10,367 वोटर पुरूष हैं जबकि  10,329 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 83 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed