पढ़िए, जम्मू कश्मीर की सीटों से जुड़े दिलचस्प आंकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर चुनाव में जम्मू संभाग की कई सीटों पर कांटे की टक्कर होने वाली है। हर कोई जानने को बेताब है कि इस बार के नतीजे क्या होंगे। अगर सीटों के गणित की बात की जाए तो आंकड़े और भी मजेदार हो जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही आंकड़ों से रुबरू करवाने वाले हैं।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी सीट पर सबसे ज्यादा वोटर हैं। चुनाव आयोग के अनुसार गांधीनगर सीट पर 1,66,132 वोटर पंजीकृत हैं। इनमें से 85,822 पुरूष और 80,308 महिला वोटर हैं जिनके लिए 172 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
जबकि वोटों की दृष्टि से सबसे छोटी सीट है लदाख की नुबरा सीट। नुबरा सीट पर मात्र 13,054 वोटर पंजीकृत हैं, जिसमें से 6,570 पुरूष और 6,483 महिला वोटर हैं, इनके लिए 63 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार घाटी में कुल 7,225,559 वोटर्र पंजीकृत किए गए हैं जो आगामी चुनावों में 87 सीटों पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
वोटों के दृष्टिकोण से दूसरी सबसे बड़ी सीट है जम्मू वेस्ट। जम्मू वेस्ट सीट पर 1,51,311 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 77,389 वोटर पुरूष हैं जबकि 73,921 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 171 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
जानिए कश्मीर की सबसे छोटी सीट कौन सी है?
वहीं अगर वोटों के लिहाज से देखा जाए तो तीसरी सबसे बड़ी सीट है कश्मीर की बटमालू सीट। बटमालू सीट पर 1,20,198 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 62,820 वोटर पुरूष हैं जबकि 57,378 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 155 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
वोटों के दृष्टिकोण से दूसरी सबसे छोटी सीट है कश्मीर की गुरेज सीट। गुरेज सीट पर 17,554 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 9,318 वोटर पुरूष हैं जबकि 8,236 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 27 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
लद्दाख संभाग के कारगिल जिले की जांस्कर सीट वोटों के दृष्टिकोण से तीसरी सबसे छोटी सीट है। जांस्कर सीट पर 20,696 वोटर पंजीकृत हैं जिनमें से 10,367 वोटर पुरूष हैं जबकि 10,329 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कुल 83 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।