फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gandhi study center in jammu university

बयान पर होती बहसों से बीच पैसों के अभाव में एक और गांधीयन सेंटर हुआ बंद

Thu, 15 Jun 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
gandhi study center in jammu university
महात्मा गांधी - फोटो : FILE PHOTO

जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचारों को बढ़ावा देने के नाम पर शुरू किया गया गांधीयन सेंटर फॉर पीस एंड कांफ्लिक्ट स्टडीज (जीसीपीसीएस) बंद हो गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से ग्रांट न मिलना इसकी वजह बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह सेंटर जम्मू विश्वविद्यालय में 13 साल से चल रहा था। इसकी स्थापना एक अप्रैल, 2004 को हुई थी। सेंटर की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन खुद विश्वविद्यालय के कुलपति थे। हर साल 25 से 30 कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे थे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी समेत रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता डा. किरण बेदी, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (जीएसडीएस) नई दिल्ली की निदेशक डा. सविता सिंह, मालवीय सेंटर फार पीस रिसर्च (एमसीपीआर) के प्रो. प्रियांकर उपाध्याय, यूनिवर्सिटी आफ ब्रैडफोर्ड, यूके के यूनुस समद जैसे कई लोगों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'गांधी के विचारों को पूछने वाला कोई नहीं रहा'

gandhi study center in jammu university
University of Jammu - फोटो : File Photo

इसकी स्थापना का मकसद भी यही थी कि गांधी के अहिंसा, शांति-सद्भाव से जुड़े विचारों को प्रसारित किया जाए। विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय कर छात्र-छात्राओं को गांधी के विचारों के प्रति जागरूक किया जाए। लेकिन कुछ साल चलाने के बाद, जबकि सेंटर को विभाग बनाए जाने की मुहिम जोर पकड़ रही थी, इस सेंटर को बंद कर दिया गया।   

गांधी के विचारों को पूछने वाला कोई नहीं रहा। सेंटर को बंद करने के पीछे यही कहा जा सकता है। इस 31 मार्च को सेंटर यूजीसी की ग्रांट न आने की वजह से बंद हो गया है। -अनुराग गंगल, निदेशक, गांधीयन सेंटर फॉर पीस एंड कांफ्लिक्ट स्टडीज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed