{"_id":"64b38557a674f6ba01040ff3","slug":"ganderbal-accident-eight-crpf-personnel-injured-when-vehicle-rolled-down-in-ganderbal-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: गांदरबल में CRPF का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: गांदरबल में CRPF का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 16 Jul 2023 11:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:21 AM IST
सार
गांदरबल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कश्मीर संभाग के गांदरबल जिले में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ जवान घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के जवान एक वाहन में सवार होकर बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांदरबल में सिंध नाला के पास उनका वाहन हादसे की चपेट में आ गया। इससे आठ जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए बालटाल आधार शिविर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन