फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   game will be the weapon against terrorism in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ खेल बनेंगे हथियार

Tue, 11 Aug 2015 11:09 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
game will be the weapon against terrorism in Jammu and Kashmir

जम्मू एंड कश्मीर के युवाओं को आतंकी गतिविधियों से अलग करने के लिए केंद्र सरकार खेलों को नया जरिया बनाने जा रही है। खासतौर पर राज्य में पहले से ही काफी प्रचलित क्रिकेट और फुटबॉल को आतंकवाद के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर खेल मंत्रालय ने इस अभियान के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के अलावा बीसीसीआई और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार को एआईएफएफ ने जहां राज्य में मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसी टीमों के दोस्ताना मुकाबले कराने की पहल की है वहीं बीसीसीआई ने राज्य में क्रिकेट के मुकाबले कराने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई के जरिए खेलों की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी

game will be the weapon against terrorism in Jammu and Kashmir

यही नहीं मंत्रालय राज्य में साई के जरिए इन दोनों के अलावा अन्य खेलों में प्रशिक्षकों को तैयार करने की मुहिम छेड़ेगी। राज्य में खेल गतिविधियां बढ़ाने के इनपुट गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए हैं।

सोमवार को इस संबंध में खीची गई रूपरेखा में गृह मंत्रालय के अलावा कुछ नामी एनजीओ, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधियों ने अपनी राय रखी।

सभी ने एक स्वर में यही कहा कि राज्य के युवाओं का ध्यान खेलों में लगाने की सख्त जरूरत है। इसके लिए यहां खेल की गतिविधियों को शुरू करना होगा। साई के जरिए खेलों की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी साथ ही उभरती हुई प्रतिभाओं को ढूंढा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed