फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   galli cricket in jammu

चुनावी छुट्टी के बीच 'गली क्रिकेट' की धूम

Sat, 20 Dec 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Dec 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
galli cricket in jammu

मंदिरों के शहर जम्मू में शनिवार को जहां एक ओर पोलिंग बूथों पर कतारें लगी थीं, वहीं दूसरी ओर गली-मोहल्लों में क्रिकेट की धूम थी। बच्चों के साथ युवाओं ने भी ठंडे मौसम की परवाह किए बिना जमकर क्रिकेट खेला। मतदान के दौरान अधिकांश बाजार बंद रहने से सड़कों पर ट्वंटी-20 का जलवा रहा। शहर के गली मोहल्लों में एक साथ काफी समय बाद यह नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन

 
शनिवार सुबह कोहरा पड़ने के साथ दोपहर को क्रिकेट का दौर शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। शहर के मुबारक मंडी, सर्कुलर रोड, सराजा ढक्की सहित कई क्षेत्रों में बच्चों के साथ बड़ों ने क्रिकेट में दो-दो हाथ दिखाए। इसमें ट्वंटी-20 को ज्यादा तवज्जो दी गई।
विज्ञापन


शहर में क्रिकेट मुकाबला खेलने वाले राहुल, शम्मी ने कहा कि वह अभी मतदान के लिए योग्य नहीं हुए है, लेकिन मतदान के दौरान उन्होंने क्रिकेट का पूरा मजा लूटा। अमूमन व्यस्त रहने वाले शहर के गली-मोहल्ले वाहनों से खाली थे, जिससे युवाओं ने क्रिकेट खेलकर दिन काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के परेड ग्राउंड में भी सुबह क्रिकेट खेलने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। इसी तरह गांधीनगर के दशहरा ग्राउंड, ग्रीन फील्ड आदि में भी खिलाड़ियों की भीड़ पहुंची। चुनाव संपन्न होने के बाद एमए स्टेडियम में भी सोमवार से रौनक लौट आएगी।

यहां कई सप्ताह सियासी रैलियों के चलते आउटडोर स्टेडियम व्यस्त रहा, जिससे आउटडोर खेल गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ी रहीं। चुनाव खत्म होने के साथ नेशनल गेम्स की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।


इसमें क्वालीफाई खेलों में टीमें तैयार करने के लिए संबंधित खेल एसोसिएशनों का कहा गया है। सियासी गतिविधियों से कई क्वालीफाई खेल अभ्यास से वंचित रहे, लेकिन सोमवार से स्टेडियम में सभी खेल गतिविधियां पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed