{"_id":"09009e66950b82e5bdebd0d615bf5e56","slug":"gadkari-visits-kathua-inaugurates-ravi-river-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के विकास को गडकरी ने किए कई वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के विकास को गडकरी ने किए कई वादे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भागथली गांव में रावी दरिया पर 158.84 करोड़ की लागत से बनने वाले कीड़ियां-गंडियाल पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रियासत में सड़कों तथा पुलों का मजबूत नेटवर्क बनाने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने सेंट्रल रोड फंड से रियासत को एक हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि अब तक इस मद में केवल 150 करोड़ ही मिलते रहे हैं। केंद्र ने इस राशि को बढ़ाया है ताकि यहां मजबूत नेटवर्क खड़ा हो सके। गडकरी ने कहा कि 26 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र सरकार रियासत के लिए मंजूर कर चुकी है।
विज्ञापन
इसमें 10 हजार करोड़ तो केवल सुरंगों पर खर्च होंगे। जम्मू से अखनूर मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसे पुंछ तक विस्तारित करने की योजना है। लद्दाख खित्ते के लिए दो बड़ी टनल बनाईं जाएंगी, जिससे अमूमन कटा रहने वाला यह इलाका 12 महीने संपर्क में रहेगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार से कहा गया है कि वह पुल परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे, ताकि ज्यादा से ज्यादा इलाकों को कनेक्टिविटी दी जा सके। उन्होंने कहा कि जम्मू के लिए बाईपास का प्रस्ताव प्राथमिकता से लिया जा रहा है। सर्वे और अध्ययन पूरा हो चुका है।
भूमि अधिग्रहण का मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। शिलान्यास कार्यक्रम में पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के मंत्री अल्ताफ बुखारी, लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री सुनील शर्मा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, राज्य सभा सदस्य शमशेर सिंह, कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया, हीरानगर के विधायक कुलदीप राज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।