फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gadkari slams congress in kathua

कांग्रेस ने देश में सांप्रदायिकता का जहर घोला: गडकरी

Sat, 27 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 27 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
gadkari slams congress in kathua

केंद्रीय परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने रावी दरिया पर पुल का शिलान्यास करने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ देश में सांप्रदायिकता का जहर घोला है। विकास से उसका कोई लेना देना नहीं रहा। इसके ठीक विपरीत विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता में है। सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक देश में केवल सांप्रदायिक नफरत का जहर फैलाया है।

विज्ञापन


देश के विकास के बजाय अल्पसंख्यकों में भय का माहौल पैदा कर वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भी देश भर में सांप्रदायिकता का जहर घोलने की कोशिश की गई, लेकिन कांग्रेस के ठीक उलट मोदी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। जाति, धर्म और पंथ के बजाए ‘सबका साथ सबका विकास’ के स्लोगन पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सड़क जरूरी है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि अटल जी ने देश के सभी गांवों को सड़क संपर्क देने के लिए प्रेरित किया था। 6.5 लाख गांवों के लिए 7000 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाई गई और रिकॉर्ड पैमाने पर काम करते हुए 1.70 लाख गांवों को सड़क की सुविधा दी गई। मोदी सरकार भी सड़कों का मजबूत नेटवर्क खड़ा करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें हैं इसलिए अमेरिका संपन्न देश है
विकास का आधार सड़कें हैं। देश के हर कोने में सड़क का निर्माण सबसे जरूरी है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी का उदाहरण देते हुए कहा बकौल कैनेडी अमेरिका में सड़कें इसलिए नहीं कि वह संपन्न देश है, बल्कि सड़कें हैं इसलिए अमेरिका संपन्न देश है। इसी तरह से भारत का कायाकल्प केवल बेहतर सड़कों से ही मुमकिन है। जम्मू कश्मीर पर भी यही नियम लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed