फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   G20: Travel advisory of US-European countries is expected to end

घाटी में जी20: अमेरिका-यूरोपीय देशों की ट्रेवल एडवाइजरी खत्म होने की जगी उम्मीद, दुनिया ने देखा बदला कश्मीर

Thu, 25 May 2023 01:52 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 01:52 AM IST
सार

विशेषज्ञ यह मानते हैं कि जी20 पूरी दुनिया के सामने यह छाप छोड़ने में सफल रही है कि कश्मीर के बारे में जैसा दुष्प्रचार अंतरराष्ट्रीय मंच पर करने की कोशिश की जा रही है, धरातल पर वैसा कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन
G20: Travel advisory of US-European countries is expected to end
जी20 बैठक में शामिल प्रतिनिधि - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर में 22 से 24 मई तक जी20 के सफल आयोजन के कई संदेश गए हैं। कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान व चीन को तो संदेश देने में सफलता मिली ही है, यह भी उम्मीद जगी है कि तीन दशक से कश्मीर के लिए अमेरिका, इंग्लैंड समेत अन्य यूरोपीय देशों की ओर से जारी ट्रेवल एडवाइजरी खत्म होगी।

विज्ञापन


इससे विदेशी सैलानियों का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढे़ंगे। विशेषज्ञ यह मानते हैं कि जी20 पूरी दुनिया के सामने यह छाप छोड़ने में सफल रही है कि कश्मीर के बारे में जैसा दुष्प्रचार अंतरराष्ट्रीय मंच पर करने की कोशिश की जा रही है, धरातल पर वैसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण माहौल है। न आतंकवाद का काला चेहरा दिखा और न ही अलगाववाद का। सभी ओर विकास की बयार बह रही है। कारोबारी अपने कारोबार को लेकर खुश हैं, युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगा रहे हैं। खेल का मैदान युवाओं व युवतियों से भरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि 1990 के दशक में जब यहां आतंकवाद शुरू हुआ था तो आए दिन धमाके, हमले से अमेरिका, इंग्लैंड समेत कई यूरोपीय देशों ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को कश्मीर जाने से रोक दिया। इसका कश्मीर के पर्यटन पर सीधा असर पड़ा।

अब पर्यटन विभाग के अधिकारियों तथा उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद जगी है कि जब पूरी दुनिया ने यह देख लिया है कि यहां जैसा दुष्प्रचारित किया जाता है वैसा कुछ भी नहीं है। जी20 के प्रतिनिधियों ने तीन दिनों तक डल झील में शिकारे का आनंद उठाया, श्रीनगर के बाजार में मार्केटिंग की और सैर सपाटा भी किया।

कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पर्यटन विभाग के सचिव सैयद आबिद राशिद का कहना है कि हम केवल उम्मीद कर सकते हैं। अच्छी पहल रही है और आशा है कि ट्रेवल एडवाइजरी निरस्त होगी। भले ही कुछ देश पहल करें, लेकिन ऐसा होना संभव लगता है।

हमें इंतजार ही करना होगा। एडवाइजरी हटी तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, अर्थव्यवस्था सुधरेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पूरी दुनिया में यह संदेश भी जाएगा कि कश्मीर बदल गया है।

कई बार पर्यटन उद्योग के लोगों ने उठाई है मांग

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशियों की खरीदने की क्षमता अधिक होती है। इस वजह से यहां की अर्थव्यवस्था अच्छी रही, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर दिखना शुरू हो गया। पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को अब देशी सैलानियों पर ही निर्भर रहना पड़ा।



कई बार पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने उचित फोरम पर यह मांग भी उठाई कि एडवाइजरी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार को प्रयास करने चाहिए ताकि पहले की तरह यहां पर्यटन उद्योग फले फूले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed