फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FY ends, sports councils awaken for funds

फंड के लिए FY के अंत में खुली नींद

Sun, 22 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
FY ends, sports councils awaken for funds

वित्त वर्ष खत्म होने के साथ ही खेल स्पर्धाओं की बाढ़ आ गई है। पूरे सीजन निष्क्रिय रहे खेल एसोसिएशन ने सक्रियता बढ़ा दी है। परीक्षाओं के दौरान ही राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। हर साल वित्त वर्ष के अंत में ऐसी परंपरा को जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल रोकने में विफल रहा है।

विज्ञापन


इन्हीं प्रतियोगिताओं के आधार पर खेल संगठनों को फंड जारी किया जाता है। जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के अधीन 50 से अधिक खेल एसोसिएशन पंजीकृत हैं। इनमें प्रमुख खेलों के साथ कई ऐसे खेल भी हैं, जिनमें खेल संगठनों की सक्रियता न के बराबर रहती है।
विज्ञापन


खेल एसोसिएशनों को वित्त वर्ष के दौरान जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को करवाना होता है, लेकिन परीक्षाओं के दौरान और वित्त वर्ष के अंत में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन और व्यवस्थाओं पर कई सवाल उठते हैं। इन चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर काउंसिल और खेल एसोसिएशनों को पूरे सत्र में याद क्यों नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष के अंत में परीक्षाओं के दौरान राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाने से प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी प्रतियोगिताओं में जिला स्तर से प्रतिभागियों की भागीदारी कम हो जाती है। इस समय अधिकांश जूनियर और सीनियर खिलाड़ी परीक्षाओं में व्यस्त हैं, जिससे खेलों के प्रति उनकी तैयारी कमजोर रहती है।


अभिभावक भी बच्चों को खेल से दूर रखकर पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हैं। इसके चलते कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुनर दिखाने से चूक जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय सीबीएसई और राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में जूनियर खिलाड़ी परीक्षाओं में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed