फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   funding in kashmir voilance from abroad

कश्मीर हिंसा में हो रही विदेशों से फंडिंग, दो बैंक खातों पर NIA की नजर

Tue, 06 Sep 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 06 Sep 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
funding in kashmir voilance from abroad
एनआईए - फोटो : File Photo
कश्मीर हिंसा पर सरकार अब विदेशी फंडिंग को बर्दाश्त करने के मूड में नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते एनआईए ने कश्मीर में हो रही फंडिंग की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल कुछ दिन पहले सरकार को कश्मीर हिंसा में बाहर से फंडिंग की जानकारी मिली।

सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी में इस बात का जिक्र था कि आतंकी कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सामान्य खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस पर एनआईए ने जांच शुरू की। एनआईए दो खातों पर अपना फोकस कर रही है।
विज्ञापन

फंडिंग में पाकिस्तान का हाथ?

funding in kashmir voilance from abroad
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के एक शख्स के खाते में इस साल हिंसा के दौरान कई लाख रुपये आए हैं। अब एनआईए इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर ये रुपये आए कहां से और इनका मकसद क्या था।

खाते में आई रकम को 10-10 हजार रुपये के चेक के जरिए निकाला गया था। दूसरा खाता कुपवाड़ा की एक ट्रेडिंग कंपनी का है जो तेल का व्यापार करती है।

सू्त्रों के मुताबिक एनआईए की जांच के दायरे में कई बैंक खाते हैं लेकिन अभी वो सिर्फ दो खातों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। जानकारों का कहना है कि 2010-11 में जिस तरह पाकिस्तान के रास्ते कश्मीर में पैसे आए हैं उसी तरह इस बार भी हिंसा में फंडिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed