फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fund prolem in chenab drinking project

फंड के फेर में फंस गई चिनाब पेयजल परियोजना

Thu, 03 Dec 2015 12:27 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
fund prolem in chenab drinking project

शीतकालीन राजधानी जम्मू के लोगों के लिए प्रतिष्ठित चिनाब पेयजल परियोजना फंड के फेर में फंस कर रह गई है। प्रोजेक्ट की डीपीआर और कंसल्टेंसी पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी रियासत सरकार परियोजना के लिए 1008 करोड़ की राशि का जुगाड़ नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) पहले से ही परियोजना को लोन देने से मना कर चुका है। प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ के पैकेज में से भी चिनाब पेयजल परियोजना के लिए कोई राशि आवंटित नहीं होने से परियोजना के ठंडे बस्ते में जाने तक की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन राजधानी जम्मू के विस्तारीकरण के चलते यहां तवी नदी और अन्य जल स्रोतों से लोगों की पेयजल की जरूरतें अब पूरी नहीं हो पा रही हैं। पीएचई विभाग सभी स्रोतों से करीब 45.50 एमजीडी पेयजल उपलब्ध करवा रहा है, जबकि पेयजल की मांग यहां पर बढ़कर 48 मिलियन गैलन प्रतिदिन से भी पार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है चिनाब पेयजल परियोजना

fund prolem in chenab drinking project

ऐसे में करीब 25 लाख गैलन पानी की वर्तमान में कमी खल रही है। जनसंख्या के बढ़ने और धार्मिक पर्यटन का केंद्र होने के चलते जम्मू शहर में पर्यटकों की आमद और विस्थापित लोगों की मौजूदगी से मांग तेजी से बढ़ रही है।

ऐसे में गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए कई इलाकों में हाहाकार मचा रहता है। अगर परियोजना के लिए सरकार फंड का जुगाड़ न कर पाई तो आने वाले वर्षों में जम्मू में पेयजल संकट गहरा जाएगा।

शीतकालीन राजधानी जम्मू की अगले तीन दशक की पेयजल की जरूरतों को ध्यान में रखकर अखनूर स्थित चिनाब दरिया का पानी जम्मू शहर में सप्लाई करने की परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राज्य सरकार ने तैयार करवाया।

करीब पांच साल पूर्व तत्कालीन रियासत सरकार ने इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (ईरा) को परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से लोन हासिल करने का काम सौंपा था। हालांकि बैंक ने डीपीआर की समीक्षा करने के बाद लोन देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed