{"_id":"13864e097a7994a299847fc184040e65","slug":"fulfilling-promises-made-says-jitendra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पूरे कर रही जनता से किए वादे: जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पूरे कर रही जनता से किए वादे: जितेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात राज्यमंत्री और सांसद डा. जितेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार जनता के साथ किए वादों को निभाने में व्यस्त है। विपक्ष की बुराइयां करने से बेहतर है कि लोगों के कार्य किए जाएं। जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने देश में चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, उनको पूरा करना ही सरकार का मकसद है और सरकार इसी में लगी हुई है।
विज्ञापन
सिंह ने रविवार को इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटेड मेडिसन की ओर से दो दिवसीय किसान मेले के शुभारंभ पर ये बातें कहीं। सरकार विपक्ष की बुराइयां कर अपना समय नष्ट नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार के पास साइंटिफिक डाटा मौजूद था और इसके आधार पर लोग सांसदों और विधायकों का काम देख सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार ने वैज्ञानिकों की रिटायरमेंट आयु भी बढ़ा दी है। 60 की जगह अब 62 साल की आयु में वह रिटायर होंगे। इससे वैज्ञानिकों को एक्सटेंशन नहीं मांगनी पड़ेगी। मेले में प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय सेमिनार में उद्यमिता प्रोग्राम और फ्लावर शो मुख्य हिस्सा रहे। इंस्टीट्यूट के निदेशक राम विश्वकर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में औषधीय, कृषि उत्पाद की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन