फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fugitive ex-terrorist arrested after 13 years

भगोड़ा पूर्व आतंकी 13 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
Fugitive ex-terrorist arrested after 13 years
रियासी। जिला पुलिस की भगोड़ों की धर पकड़ के लिए अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने हत्या आरोप एवं पूर्व आतंकी को 13 साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन

उसे 2001 में भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी की पहचान मुमताज अली उर्फ ताहिर निवासी थुरू, अरनास के रूप में हुई है। मुमताज अली 1999 में आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहदीन में शामिल हुआ था। उसकी माहौर, चसाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी दहशत थी। इसके साथ ही उसपर करीब बीस लोगों की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने 2000 में उसके खिलाफ मामले दर्ज किए थे। पुलिस स्टेशन माहौर में भी कई मामले दर्ज हैं। मुमताज अली ने वर्ष 2008 में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद वह भूमिगत हो गया था। जिला पुलिस की ओर से जारी अभियान में तीन माह में करीब 43 भगोड़ों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed