फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fruit trader arrested with heroin worth Rs 50 lakh

कश्मीर से महाराष्ट्र तक जरायम के तार, 50 लाख रुपये की हीरोइन के साथ फल कारोबारी गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Fruit trader arrested with heroin worth Rs 50 lakh
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू पुलिस ने कश्मीर और अन्य राज्यों में फल का कारोबार करने वाले एक कारोबारी को हीरोइन के साथ पकड़ा है। यह कश्मीर से हीरोइन लेकर आया था। जिसे वह मुंबई में लेकर जा रहा था। इससे पहले भी एक तस्कर पकड़ा गया था। जिससे चरस बरामद हुई थी। पकड़ा गया आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है।

विज्ञापन


आरोपी संतोष गुप्ता के पास से 175 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये कीमत है। जानकारी के अनुसार इंदिरा चौक पर पुलिस की तरफ से नाका लगाया गया था। यहां से यह कारोबारी पैदल चल रहा था।
विज्ञापन


इसकी गतिविधियां संदिग्ध देखे जाने पर नाका पार्टी को शक हुआ तो पूछताछ के लिए रोका लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 175 ग्राम हीरोइन मिली। पूछताछ में यह भी पता चला कि वह कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच फलों का कारोबार करता है। वह पहली बार इसकी तस्करी में शामिल हुआ है। वह इस हीरोइन को मुंबई लेकर जा रहा था। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed