फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   friendship day will start from sunday

फ्रेंडशिप डे : रविवार से शुरु होगी मस्ती की पाठशाला

Sat, 02 Aug 2014 11:47 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
friendship day will start from sunday

दोस्ती के दिन का जश्न मनाने के लिए शहर के तमाम गिफ्ट गैलरी और अन्य दुकानों में कई तरह के सामान सजना शुरू हो गए हैं। अगस्त महीने के पहले रविवार को युवा फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने वाले हैं।

विज्ञापन


इसके लिए दुकानदारों ने कई तरह के छोटे-बड़े तोहफे से लेकर ग्रीटिंग कार्ड, कोटेशन, काफी मग, मोबाइल बैक कवर और अन्य सामान रखे हैं। युवाओं के बीच अब भी रिस्ट बैंड का क्रेज बरकरार है।
विज्ञापन


रिस्ट बैंड में कई सारे कोटेशन और डिजाइन के साथ कई तरह की रेंज में युवाओं को मार्केट से आसानी से मिल रहे हैं।

वहीं दोस्तों को यादगार के तौर पर कुछ खास देने के लिए डिजाइनर काफी मग भी पसंद कर रहे हैं। जिसमें अपने दोस्त की तस्वीर और कोटेशन के साथ प्रिंट करवाकर तोहफे में दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए,इन द‌िनों क्या है फैशन में

friendship day will start from sunday

पक्का डंगा में स्थित गिफ्ट गैलरी के मानिक ने बताया कि फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर कई तरह के तोहफे और डिजाइनर रिस्ट बैंड आए हैं। मानिक ने बताया कि रिस्ट बैंड युवाओं की हमेशा से पहली पसंद रहा है।

वहीं जूट स्टफ से लेकर प्लास्टिक, रैगजीन और अन्य स्टफ में भी फ्रेंडशिप बैंड (रिस्ट बैंड) आए हैं। उन्होंने बताया कि जूट स्टफ से लेकर रैगजीन और अन्य स्टफ के रिस्ट बैंड की रेंज सौ रुपये तक है।

इन स्टफ के अलावा अब मेटल स्टफ में भी रिस्ट बैंड आ रहे हैं, जिसमें क्रिस्टल, स्टोन और अन्य डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।

ग्रीट‌िंग कार्ड की जगह आज भी कायम

friendship day will start from sunday

उन्होंने बताया कि मेटल और स्टील स्टफ के रिस्ट बैंड की रेंज 200 रुपये से शुरू और एक हजार रुपये तक में खत्म हैं। इसके अलावा ग्रीटिंग कार्ड और कोटेशन भी उपलब्ध हैं, जिनकी रेंज पचास रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के करीब है।

रिहाड़ी में स्थित गिफ्ट गैलरी के रोहित गुप्ता ने बताया कि फ्रेंडशिप डे के मौके पर युवा काफी मग या अन्य डिजाइन के शो पीस भी देना पसंद करते हैं।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवा अपने दोस्तों को गिफ्ट करने के लिए काफी मग पर अपने दोस्त के साथ की तस्वीर को लगाकर फारेवर फ्रेंड या अन्य कोटेशन को प्रिंट करवाकर गिफ्ट कर रहे हैं।

इसकी रेंज दो सौ रुपये से लेकर अन्य स्टफ और डिजाइन के तौर पर एक हजार रुपये तक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed