{"_id":"ad5b8b6aea02de522ce7fdaa4c47f8ee","slug":"fresh-ceasefire-violations-in-r-s-pura-sector-in-jammu-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक ने 24 घंटे में तीसरी बार तोड़ा सीजफायर, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने 24 घंटे में तीसरी बार तोड़ा सीजफायर, 4 घायल
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से ठीक पहले पाकिस्तान लगातार एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
पुंछ के सूरनकोट और आरएसपुरा में रात में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पाक की ओर से की गई गोलाबारी में चार ग्रामीण घायल हो गए जबकि एक बीएसएफ का जवान भी घायल हुआ है। कुछ घायलों को जम्मू के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीती रात दो से लेकर सुबह पांच बजे तक फायरिंग की। पांच के बाद कुछ देर के लिए फायरिंग बंद रही। इसके बाद सुबह 7बजे फिर से पाकिस्तान की ओर फायरिंग शुरु कर दी गई।
विज्ञापन
घुसपैठ की कोशिश में नाकाम
सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया। इस दौरान तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश करने में नाकाम रहे।
आरएस पुरा में फायरिंग से आस पास खेतों में काम कर रहे चार लोग घायल हो गए। घायलों का नाम बलविंदर सिंह ( 45 वर्ष), रूप लाल (52 वर्ष) व संदेव कुमार (20 वर्ष) बताया जा रहा है।
इनमें दो को जीएमसी जम्मू में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि दो को आरएस पुरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी।