{"_id":"52f9b0ecb775685ba71865977ba10b0c","slug":"fresh-batch-of-4-695-pilgrims-leave-pahalgam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4,695 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4,695 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी चल रही वर्ष 2015 की अमरनाथ सुचारू रूप से जारी है और इसी के चलते वीरवार को बालटाल और पहलगाम स्थित नुनवन के आधार शिविरों से यात्रा पर जाने वाले 29वें जत्थे को समय पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
वीरवार को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए आधार शिविरों से करीब 4,220 भक्त रवाना हुए जबकि पवित्र गुफा में 4,695 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के साक्षात दर्शन किए।
विज्ञापन
पहलगाम के नुनवन आधार शिविर से पैदल यात्रा करने वाले कुल 1,971 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए जिनमें 1,588 पुरुष, 351 महिलाएं, 15 बच्चे और 17 साधु थे। जबकि चॉपर सुविधा से कुल 123 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढे़।
विज्ञापन
बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा पर जाने वालों की संख्या 1,467 थी जिनमें 1,129 पुरुष, 319 महिलाएं, 16 बच्चे और 3 साधु थे जबकि 659 श्रद्धालु चॉपर सेवा के जरिये पवित्र गुफा की और रवाना हुए।
गौरतलब है कि 2 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ जी यात्रा के दौरान पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन करने वाले बाबा के भक्तों का आंकड़ा 3,11,990 पहुंच चुका है।