{"_id":"5c77055ebdec224b7a555c8f","slug":"free-stay-and-dining-offers-between-tension-in-kashmir-valley-by-hotels-and-gurudwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में तनाव के बीच मुफ्त रहने-खाने की पेशकश, होटल तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में तनाव के बीच मुफ्त रहने-खाने की पेशकश, होटल तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आए सामने
Thu, 28 Feb 2019 03:17 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर स्ट्राइक के बाद से घाटी में तनाव की स्थिति है। विमानों के गुजरने की आवाज से लोग दहशत में हर पल रह रहे हैं। हालांकि, तनावपूर्ण हालात के बीच कश्मीर के लोगों ने कश्मीरियत की एक बार फिर मिसाल पेश की है।
शहर के कुछ होटल संचालकों तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्रीनगर व बडगाम की ओर से अपील की गई है कि यदि कोई पर्यटक मौजूदा स्थिति में घाटी में फंसा हुआ हो या संकट में हो तो उसे पूरी सहायता मुहैया कराई जाएगी। रहने के साथ ही भोजन की भी मुफ्त में व्यवस्था की जाएगी ताकि उसे किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
घाटी में पिछले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है। सुरक्षा बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियों को भेजे जाने से लोगों में अफरातफरी है। पेट्रोल पंपों से पेट्रोल नदारद है। एलपीजी भी नहीं मिल पा रहा है। कुछ पेट्रोल पंपों से शाम को तेल की सप्लाई हुई, लेकिन ज्यादातर ड्राई ही रहे।
विज्ञापन
हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि पेट्रोलियम पदार्थों व एलपीजी का पर्याप्त स्टाक हो गया है। वीरवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। किसी को भी परेशानी नहीं होगी। लोगों का कहना है कि यदि पेट्रोल तथा एलपीजी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी तो लोगों के मन से दहशत का बोझ थोड़ा कम होगा।
अस्पतालों की छत पर रेडक्रास निशान बनाने को कहा
श्रीनगर। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच घाटी में सभी सरकारी अस्पतालों की छत पर रेडक्रास का निशान बनाने की हिदायत दी गई है। एसएचएमएस अस्पताल में निशान बनाने का काम पूरा कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिला तथा उप जिला अस्पतालों में भी इसी प्रकार का चिह्न बनाने को कहा गया है।