फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fraud

जमीन फर्जीवाड़े में पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर एफआईआर

विज्ञापन
fraud
जम्मू। फर्जीवाड़े से जमीन किसी और के नाम करने के मामले में नगरोटा के पूर्व तहसीलदार राजेश कुमार ठाकुर और पूर्व पटवारी रियाज अहमद समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोप है कि इन अफसरों ने 20 कनाल जमीन फर्जी तरीके से किसी और के नाम कर दी। मामले की जांच चल रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सवल सिंह को 20 कनाल जमीन अलॉट की गई थी। बाद में यह जमीन रिहाड़ी की रहने वाली बिमला देवी के नाम कर दी गई। एसीबी की जांच में सामने आया कि यह जमीन बिमला देवी को ट्रांसफर करने का कोई आदेश प्रांतीय पुनर्वास अधिकारी के कार्यालय से जारी नहीं हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी तहसीलदार और पटवारी ने करोड़ों रुपये की 10 कनाल जमीन बलवंत राज निवासी डिग्याना के नाम कर दी, जो इशरी देवी निवासी सांबा के अटार्नी होल्ड हैं। ऐसे कुछ और भी लोग हैं, जिनके नाम पर फर्जी इंतखाव काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed