{"_id":"5bc619bcbdec22694517cce9","slug":"fourty-two-jammu-kashmir-government-employees-found-absent-on-duty-hours-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोपियां में गैर हाजिर 42 मुलाजिम निलंबित, निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले थे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोपियां में गैर हाजिर 42 मुलाजिम निलंबित, निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले थे कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में दफ्तरों से गैरहाजिर 42 मुलाजिमों को निलंबित कर दिया गया है। एडीसी के औचक निरीक्षण में ये सभी कर्मचारी अनधिकृत रूप से ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए थे। इसका कड़ा संज्ञात लेते हुए डीडीसी शोपियां ने इन सभी कर्मचारियों को निलंबित करने का मंगलवार को आदेश जारी किया।
निलंबित होने वालों में सीपीओ कार्यालय के आठ, सीईओ कार्यालय के दो, डीपीओ के दो, डीसी कार्यालय के आठ तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, डिप्टी चीफ मेडिकल आफिस के 19 कर्मचारी शामिल हैं। डीडीसी डॉ. ओवैस अहमद ने विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए एडीसी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था।
इस कमेटी की रिपोर्ट को डीडीसी ने गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की। उन्होंने चेताया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बिना कारण के गैर हाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुलाजिमों से मुस्तैदी के साथ कार्यालय में काम करने को कहा है।