फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fourth terrorist identify involved in attack udhampur

उधमपुर हमले में शामिल नावेद के चौथे साथी की हुई पहचान

Wed, 28 Oct 2015 06:54 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
fourth terrorist identify involved in attack udhampur

पांच अगस्त को उधमपुर के पास बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को वारदात स्थल पर पहुंचाने वाला शख्स फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा प्रमुख था, जो अभी भी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन


एनआईए के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले ट्रक में चार लोग सवार थे। इनमें पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद उर्फ याकूब और अबु नोमान के अलावा शाबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद (निवासी कुलगाम) व फैयाज सेठा शामिल थे।
विज्ञापन


फैयाज ही घटना से पहले और बाद में ट्रक चला रहा था। नोमान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नावेद और शाबजार फिलहाल जम्मू के कोट भलवाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में रखे गए हैं। जबकि सेठा अपने परिवार के साथ फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबु कासिम ने नावेद और नोमान को ट्रक मुहैया करवाया था

fourth terrorist identify involved in attack udhampur

एनआईए ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी रखा है, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि एनआईए की टीमें लगातार घाटी में छापामारी कर रही हैं।

एनआईए के अनुसार घटना से एक दिन पहले चार अगस्त को लश्कर कमांडर अबु कासिम ने नावेद और नोमान को ट्रक मुहैया करवाया था। उसी दोपहर को सेठा और शाबजार दोनों को खुदवानी से ट्रक में लेकर नासरू नाला तक पहुंचे। सेठा ट्रक चला रहा था। कुद के पास चारों ने ट्रक में ही रात बिताई।

पांच अगस्त की सुबह लगभग सात बजे सेठा आतंकियों को लेकर नासरू नाला पहुंचा। यहां दोनों आतंकियों को उतार दिया गया। उसके बाद सेठा और शाबजार ट्रक जम्मू की ओर लेकर निकल गए। कुछ ही देर के बाद नासरू नाला से गुजरे बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed