{"_id":"b79bbd2ea917db461b785f8329f059e0","slug":"fourth-day-life-back-on-track-in-the-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में चौथे दिन पटरी पर लौटा जनजीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में चौथे दिन पटरी पर लौटा जनजीवन
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को जनजीवन फिर से पटरी पर लौट आया है। इस दौरान सभी चीजें सामान्य दिखी।
विज्ञापन
श्रीनगर में 9, 10 और 11 फरवरी को अलगाववादियों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। वह अफजल गुरु और मकबूल भट की अस्थियों को उनके घर वालों को सौंपने की मांग कर रहे थे।
इस सबको ध्यान में रखते हुए तीन दिनों तक प्रशासन द्वारा श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी संवेदनशील इलाकों में सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं।
यहां तक कि श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, एमआर गंज, सफाकदल और मायसुमा थाना क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की गई थीं।
विज्ञापन
अलगाववादियों की बंद की कॉल और पाबंदियों के कारण घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कारोबारी इदारे, दुकानें तथा यातायात बंद रहे। रेल सेवा भी स्थगित रही। शुक्रवार को एक बार फिर से घाटी में चहल पहल देखने को मिली।
विज्ञापन