फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four thousand devotees visited Maa Chandi third day of Machail Yatra, helicopter service continues

Machail yatra 2023: मचैल यात्रा के तीसरे दिन तक चार हजार भक्तों ने किए मां चंडी के दर्शन, हेलिकॉप्टर सेवा जारी

Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
सार

साफ मौसम के बीच मचैल यात्रा जारी रही। तीसरे दिन शाम तक लगभग 4 हजार लोगों ने माता चंडी के दर्शन किए। एसडीएम पाडर अरुण बडियाल ने यात्रियों की सुविधा जांची। 

विज्ञापन
Four thousand devotees visited Maa Chandi third day of Machail Yatra, helicopter service continues
किश्तवाड़ में मचैल यात्रा लगातार जारी है - फोटो : संवाद

विस्तार

किश्तवाड़ जिले में मचैल यात्रा में वीरवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। यात्रा के तीसरे दिन शाम तक लगभग 4 हजार लोगों ने माता चंडी के दर्शन किए। यात्रा के चलते एसडीएम पाडर अरुण बडियाल डेरा डाले हुए हैं और हर तरह की व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यात्रियों के साथ दुकानदारों को साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान पूरे इलाके में सेनीटाइजेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, ताकि आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हवाई अड्डे मचैल की भी सफाई करवाई गई।
विज्ञापन


बता दें, कोर्ट स्टे होने के बावजूद वीरवार को भी पूरा दिन हेलिकाप्टर सेवा जारी रही। स्थानीय भूमि मालिक पृथ्वी राज ने किश्तवाड़ कोर्ट से सेवा को न चलाने के लिए बुधवार को सटे आर्डर भी लिया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 तक जब यात्रा को सर्व शक्ति सेवक संस्था चलाती थी तब तक मालिक को किराया दिया जाता था। उसके बाद जबसे जिला प्रशासन व मंडलायुक्त जम्मू की देखरेख में यात्रा चल रही है तब से कोई किराया नहीं दिया गया, जबकि कंपनियां उसका किराया प्रशासन को देती आ रही हैं। इसको लेकर भूमि मालिक कोर्ट में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed