Shopian Encounter: शोपियां में रातभर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरे रखा, सुबह किया खात्मा, चारों के शव बरामद
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि द्राच इलाके में मारे गए जैश के तीन आतंकवादियों की पहचान पुलवामा निवासी हनान बिन याकूब, जमशेद अमहद मागरे व जुबैर मकबूल वानी के रूप में हुई है। याकूब और जावेद दो अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जावेद डार पर किए गए हमले में शामिल थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की घाटी में मौजूदगी के दौरान दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने 12 घंटे के अंदर दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया। द्राच इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के तीन और मूलु इलाके में लश्कर-ए-ताइबा का एक दहशतगर्द मारा गया। द्राच में मारे गए दो आतंकी एसपीओ जावेद अहमद डार व गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में भी शामिल थे। सभी आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि द्राच इलाके में मारे गए जैश के तीन आतंकवादियों की पहचान पुलवामा निवासी हनान बिन याकूब, जमशेद अमहद मागरे व जुबैर मकबूल वानी के रूप में हुई है। याकूब और जावेद दो अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जावेद डार पर किए गए हमले में शामिल थे। गडूरा में 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या में तीनों आतंकी शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि द्राच इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पहले सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों को आत्मसमर्पण के कई मौके दिए, लेकिन वे लगातार फायरिंग करते रहे। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षा बलों ने धैर्य का परिचय देते हुए सुबह होने का इंतजार किया। सुबह होते ही कार्रवाई तेज कर दी और तीनों को मार गिराया।
इसबीच बुधवार तड़के शोपियां के मुलू इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल आगे बढ़े एक मकान में छिपे आतंकी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में स्थानीय आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान शिरमल निवासी आरिफ राशिद वानी के रूप में हुई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारा गया आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा एक वर्गीकृत आतंकवादी था। कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल था।
रविवार को शहीद हुए थे एसपीओ डार
रविवार को पुलवामा के पिंगलाना में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर हमला किया था। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ जावेद अहमद डार शहीद हो गए थे।
दक्षिण कश्मीर में इस माह 12 आतंकी मार गिराए
एडीजीपी विजय कुमार के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में इस महीने हुईं आठ मुठभेड़ में 12 आतंकी मारे गए हैं। इस साल अब तक 157 दहशतगर्द मारे जा चुके हैं, जिनमें 35 पाकिस्तानी थे। इन मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद
शोपियां मुठभेड़ में मारे गए चारों आतंकियों से चार एके 47 राइफल, एक पिस्तौल, आठ एके मैगजीन व चार पिस्तौल मैगजीन बरामद की गईं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर मिले हथियारों से ऐसे लगता है कि आतंकियों ने बड़ी तैयारी कर रखी थी।
इन चारों का मारा जाना किसी बड़ी घटना को टालने में सफलता मिलना है। गृह मंत्री के दौरे के चलते अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही थी। ऐसे में सूचना मिलते ही दहशतगर्दों को घेर लिया गया। संवाद