फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Four terrorists killed, 1 apprehended in J&K's Naugam

जम्मू-कश्मीर: नौगांव मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक पकड़ा गया

Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four terrorists killed, 1 apprehended in J&K's Naugam
फाइल फोटो - फोटो : PTI

सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा दबोचा।

विज्ञापन


उसके चार साथी मुठभेड़ में मार गिराए गए। पिछले एक साल में यह छठा पाकिस्तानी आतंकी है जो जिंदा पकड़ा गया। पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त बहादुर लाहौर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में उससे पाकिस्तान की साजिश की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होने की उम्मीद है। सभी आतंकी पाकिस्तान के थे और लश्कर से जुड़े थे। पूरे इलाके में देर शाम तक सर्च आपरेशन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च आपरेशन के दौरान चार आतंकियों के शव बरामद

Four terrorists killed, 1 apprehended in J&K's Naugam
फाइल फोटो - फोटो : PTI

सैन्य सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौगाम सेक्टर में तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। सतर्क जवानों ने कुछ देर स्थिति को भांपने के बाद पाया कि आतंकियों का दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर जवानों ने उन्हें समर्पण के लिए ललकारा।

आतंकी समर्पण के बजाय जवानों पर गोलियां बरसाने लगे। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक गोलाबारी होती रही। इस बीच दूसरी ओर से फायरिंग थमने के बाद भाग रहे एक आतंकी को जवानों ने पकड़ लिया।

सर्च आपरेशन के दौरान चार आतंकियों के शव बरामद किए गए। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और असलहे भी बरामद हुए हैं। इसमें तीन एके-47 राइफलें, दो पिस्टल तथा गोलाबारूद हैं। सेना के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पकड़े गए आतंकी से गहन पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed