फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four terrorists, including top Lashkar commander killed in Kashmir, one arrested, search operation going on

कश्मीर में शीर्ष लश्कर कमांडर समेत चार आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 11 Oct 2020 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम/पुलवामा। 
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम/पुलवामा।  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2020 12:05 AM IST
सार

  • दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, जीवित पकड़ा गया आतंकी डोडा का रहने वाला
  • एक अमेरिकन एम 4, दो असॉल्ट राइफल और एक पिस्तौल बरामद
  • कुलगाम में मारे गए जैश आतंकियों में एक पाकिस्तानी व दूसरा स्थानीय
  • पुलवामा में मारा गया दूसरा आतंकी पाकिस्तानी होने का आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
Four terrorists, including top Lashkar commander killed in Kashmir, one arrested, search operation going on
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर जाहिद नजीर भट उर्फ जाहिद टाइगर, एक पाकिस्तान का ए श्रेणी का जैश आतंकी समीर भाई उर्फ उस्मान और कुलगाम का स्थानीय तारिक अहमद मीर शामिल है।

विज्ञापन


पुलवामा में एक डोडा के रहने वाले एक आतंकी को मौके से गिरफ्तार से किया गया है, जबकि मारा गया दूसरा आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। कुलगाम में मारे गए समीर और तारिक पुलिस अफसर की हत्या और सरपंच पर हमले में शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से एक अमेरिकन एम 4 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है। पुलवामा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ स्थल से दो असाल्ट राइफलें और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को शुक्रवार रात 12 बजे दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिंगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना,सीआरपीएफ और पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उसी समय आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी रात का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं, इसके लिए पहले से ही इलाके में तेज रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। रात भर दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया और दोनों आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की पहचान जंगलपोरा दिवासर (कुलगाम ) निवासी तारिक अहमद मीर दूसरे आतंकी की पहचान पंजाब (पाकिस्तान) के समीर भाई उर्फ उस्मान के रूप में की गई। उस्मान ए श्रेणी का आतंकी बताया जा रहा है। दोनों आतंकी संगठन जैश से जुड़े हुए थे। सुबह आठ बजे ऑपरेशन पूरा हो गया।

पुलिस अफसर की हत्या में शामिल थे जैश आतंकी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुलगाम में मारे गए दोनों दहशतगर्द विभिन्न आतंकवादी हमलों में शामिल थे। दोनों ने फराह मीरबाझर में पुलिस अधिकारी खुर्शीद अहमद की हत्या और अखरान मीरबाजार में सरपंच आरिफ अहमद पर हमला भी  किया था।

 वर्ष 2017 से सक्रिय था पुलवामा में मारा गया लश्कर कमांडर
कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार के अनुसार, पुलवामा जिले के दादुर इलाके में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद55 राष्ट्रीय राइफल्स और 182 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कांगन गांव में दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया और एक आतंकी को जीवित गिरफ्तार कर लिया। एक आतंकी की शिनाख्त शीर्ष लश्कर कमांडर जाहिद नजरी भट उर्फ जाहिद टाइगर के रूप में हुई है। वह द्राबगाम (पुलवामा) का रहने वाला था। जबकि दूसरे आतंकी के बारे में स्थानीय इनपुट के आधार पर पाकिस्तानी होने का दावा किया जा रहा है। जीवित पकड़े गए आतंकी धरा पोस्ता डोडा निवासी फिरदौस अहमद टक के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड  के अनुसार, मारे गए आतंकी नागरिकों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल थे। आतंकी जाहिद नजीर लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर था और मई 2017 से सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल से दो एके सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं।


अब तक 189 आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष जनवरी माह से अब तक 189 आतंकी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। एक सितंबर से अब तक की बात करें तो 40 दिनों में 20 आतंकी मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed