{"_id":"864bd16ec34941333d5662ec5da96db1","slug":"four-samples-collected-from-gmc-canteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत गंदी है GMC की कैंटीन, लिए गए 4 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत गंदी है GMC की कैंटीन, लिए गए 4 सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 19 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की ओर सोमवार को गवर्नमेंट कालेज जम्मू के अंदर चल रही कैंटीनों में छापामारी की। इस दौरान असिस्टेंट फूड कंट्रोलर संजीव गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने जीएमसी के अंदर से खाद्य पदार्थों के चार सैंपल उठाए हैं। इसके साथ साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश देते हुए गुणवत्ता वाला सामान प्रयोग करने की हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने बेहतर सर्विस नहीं देने के चलते रघुनाथ पुरा में एक दवा की दुकान का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। असिस्टेंट फूड कंट्रोलर संजीव गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने जीएमसी की अलग-अलग कैंटीनों में छापामारी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दाल, आयल और आइस कॉफी सहित चार सैंपल उठाए, उन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
टीम के छापामारी के दौरान जीएमसी की कैंटीनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम के सदस्यों ने उस जगह का भी दौरा किया, जहां पर विशेष तौर पर मरीजों के लिए खाना तैयार किया जाता है। वहां पर खाना चेक करने के बाद टीम आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
गुप्ता के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी छापामारी की जाएगी। दुकानदारों द्वारा लोगों को परोसे जाने वाले खाने में गुणवत्ता और सफाई को महत्व दिया जाएगा। इस पर खरे नहीं उतरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।