{"_id":"7915004dea2c443b46812b595f4e25f8","slug":"four-new-trains-between-budgam-baramulla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद से पहले कश्मीर को दिया मोदी सरकार ने बेहतरीन तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद से पहले कश्मीर को दिया मोदी सरकार ने बेहतरीन तोहफा
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडगाम से बारामुला के बीच चार और नई ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीरवार को हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। इसके साथ ही घाटी में रेल सेवा नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
नई ट्रेन शुरू करने के अवसर पर पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
चार नई ट्रेनें शुरू हो जाने से लोगों को रेल सेवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अभी ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
मोदी सरकार बनने के बाद से घाटी में रेल सेवा को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए जा चुके हैं। जम्मू-बनिहाल रेलखंड के काम में भी तेजी लाई गई है।
अगले पांच साल में जम्मू से घाटी के लिए रेल सेवा शुरू हो जाएगी। पिछले दिनों रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने चिनाब दरिया पर बनने वाले पुल का शिलान्यास भी किया था।