{"_id":"5eb6e6d87ec364773603c5aa","slug":"four-men-arrested-with-fake-indian-currency-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने बड़े नकली नोट गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने बड़े नकली नोट गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Sat, 09 May 2020 10:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 May 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
नकली नोट के साथ पकड़े गए दो आरोपी
- फोटो : ANI
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो प्रिंटर समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल मलिक ने बताया कि विशेष सूचना के बाद टीम का गठन कर पुलिस ने दबिश दी। पकड़े गए आरोपियों में दो कुलगाम और दो बांदीपोरा के रहने वाले हैं। चारों आरोपी जिले के विभिन्न इलाकों में नकली नोट चला रहे थे। उसके पास से 100, 200, 500 और 2000 रुपये के लगभग पांच लाख नकदी करेंसी पकड़ी गई है। उन्होंने किसी भी प्रकार का संदेह होने पर इसकी जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन