{"_id":"afced43d688a9f3f7c3531d3a5b007ad","slug":"four-lane-highway-work-still-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इस वजह से अमरनाथ यात्री होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इस वजह से अमरनाथ यात्री होंगे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुलाई को श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है, लेकिन जम्मू से लेकर उधमपुर तक फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का अधूरा निर्माण कार्य परेशान कर सकता है। 65 किलोमीटर के इस सफर में चार हिस्से ऐसे हैं, जहां फोरलेन का निर्माण नहीं किया गया, जबकि अमरनाथ यात्रा से पहले इनका निर्माण करने की बात की जा रही थी। पहली बार अमरनाथ यात्रा नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से तैयार फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि इससे पहले डबल लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता था, लेकिन पूरी तरह से यह परेशानी दूर नहीं होगी, क्योंकि चार हिस्सों पर फोर लेन का काम अभी बाकी है। इसमें तीन हिस्से जम्मू जिले में हैं, जबकि करीब डेढ़ किलोमीटर का बड़ा हिस्सा उधमपुर जिले में है। उधमपुर के फ्लाटा में अभी तक फोर लेन का निर्माण नहीं करवाया है।
विज्ञापन
इस स्थान पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। वहीं तीन हिस्से जम्मू जिले के झज्झर कोटली इलाके में हैं। अमरनाथ यात्रियों को आकर्षित करने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से राजमार्ग की सजावट की जा रही है। डिवाइडर और चौक चौराहों को सजाया जा रहा है। नंदनी के टनलों को भी नई लाइटें लगाकर आकर्षित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन