फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four lain highway will be made between udhampur to ramban

वाह! यहां बनेगा फोरलेन हाईवे

Tue, 03 Nov 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Nov 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
four lain highway will be made between udhampur to ramban

प्रधानमंत्री उधमपुर से रामबन के बीच फोरलेन हाईवे के काम का उद्घाटन सात नवंबर को करेंगे। करीब सौ किलोमीटर लंबे हाईवे का काम दो चरणों उधमपुर से नाशरी और नाशरी से रामबन के बीच चलेगा।

विज्ञापन


पहला चरण चिनैनी से नाशरी तक काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके यातायात के लिए खोल देने के बाद तीन घंटे का रास्ता मात्र एक घंटे में तय होगा। जम्मू से श्रीनगर तक हाईवे बनने से दोनों संभागों की दूरियां भी काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


उधमपुर से रामबन के बीच फोर लेन मनाने का काम गैमन इंडिया लिमिटेड ने लिया है। जबकि रामबन के बनिहाल का काम हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी रेगी। चिनैनी से नाशरी के बीच नौ किलोमीटर लंबी टनल बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो मार्च 2016 तक पूरी हो जाएगी। इस टनल के बीच से मात्र 10 मिनट में चिनैनी से नाशरी तक पहुंचा जा सकता है। उधमपुर से चिनैनी की दूरी 22 किलोमीटर है।

फोर लेन बनने के कारण इसकी दूरी मात्र 16 किलोमीटर रह जाएगी। उधमपुर से रामबन तक फोर लेन बनने से पचास किलोमीटर का सफर होगा। पहाड़ी एवं ऊंचाई भरा रास्ता होने से सफर में काफी समय लगता है।


संभावना है चिनैनी से नाशरी के बीच टनल शुरू होने से अगले साल श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ पहुंचेगा।

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के प्रोजेक्ट निदेशक आरपी सिंह के अनुसार गैमन इंडिया उधमपुर के बीच पहाड़ी को विस्फोटों से तोड़ा जाएगा।

आधुनिक मशीनों से काम एक साल में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि सबसे अधिक परेशानी रामबन से उधमपुर के बीच रहती है।

शैतानी नाला, खूनी नाला और उधमपुर के बीच खैरी मार्ग अक्सर बारिश के कारण बंद हो जाता है। फोर लेन बनने के कारण रास्ता बंद नहीं होगा और 12 महीने गाड़ियों की आवाजाही हो सकती है। इस मार्ग पर सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed