फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four killed in accident on JK Highway

जम्मू में डिवाइडर से टकराई कार सैन्यकर्मी समेत चार की मौत, छह घायल, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Thu, 31 Oct 2019 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 31 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Four killed in accident on JK Highway
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह छह बजे झज्जर कोटली के नंदिनी क्षेत्र में एक जाइलो वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक सैन्यकर्मी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक समेत छह घायलों को जीएमसी, जम्मू में भर्ती कराया गया है। मृतक सैन्य कर्मी पंजाब के तरनतारन और तीन श्रमिक बिहार के रहने वाले थे। हादसे की वजह चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बुधवार देर रात जाइलो (जेके10-5029) श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हुई थी। इसमें बिहार के आठ श्रमिक, एक सैन्यकर्मी और वाहन चालक सवार थे। वीरवार सुबह छह बजे जब वाहन झज्जर कोटली के नंदिनी के पास पहुंचा तो चालक को झपकी लग गई। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। तेज रफ्तार में टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हाईवे एंबुलेंस से सभी को जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान पंजाब के महानपुर, तरनतारन निवासी सैन्यकर्मी दलजीत सिंह पुत्र करम सिंह, बिहार निवासी जतिंदर कुमार पुत्र त्रिवेणी महंतो और हाजीराम ठाकुर पुत्र गजराम ठाकुर के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सभी के शव जीएमसी शिफ्ट किए गए हैं। घायलों में डोडा का रहने वाला चालक अमित शर्मा और बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुमताज, भोला और रिंकू शामिल हैं। अन्य दो घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इनकी हालत काफी नाजुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अंदरूनी चोटें और फ्रैक्चर
हादसे में घायलों को सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई हैं। इस वजह से ये बोल भी नहीं पा रहे। साथ ही बाजू और टांगों में भी फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed