फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four injured in lathicharge in jammu

जम्मू बंद: पुलिस के लाठीचार्ज में दो घायल

Sat, 01 Aug 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 01 Aug 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
four injured in lathicharge in jammu

एम्स को लेकर जम्मू बंद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। शहर की अलग अलग जगहों पर एम्स कोआर्डीनेशन कमेटी के प्रधान सहित चार लोग पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में घायल हो गए। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सुबह विक्रम चौक के पास रैली निकाल रहे कमेटी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें दो युवक घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी नबावाद थाने तक पहुंच गए और यहां भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इमसें बार एसोसिएशन के प्रधान अभिनव शर्मा को ठंडों से पीट दिया गया।
विज्ञापन


विक्रम चौक में पुलिस के लाठीचार्ज में नानक नगर के रहने वाले विकास सोनी और कच्ची छावनी के रहने वाले गगनदीप सिंह शामिल हैं। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के गांधी नगर इलाके में अस्पताल के पास रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसमें गुरदीप सिंह घायल हो गए। इन्हें गांधी नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घायलों ने कहा कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जब तक जम्मू में एम्स नहीं दिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि पुलिस ने जानबूझ कर लाठीचार्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed