{"_id":"908199dc0c7e4271daa853f26bdc2fbe","slug":"four-injured-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नाले में गिरने से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार नाले में गिरने से चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Aug 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कुछ दूर पौनी के ग्रामीण इलाकों में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। आज एक कार के नाले में गिर जाने से उसमें सवार एक परिवार के सभी चार सदस्य घायल हो गए। हादसा उस जगह से कुछ ही दूरी पर हुआ, जहां पर पिछले दिनों एक कार के नीला डब तवी में गिर जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
संयोग ही था कि रविवार को हुई इस दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल होकर भी बच गए। बताया जाता है कि धार रोड उधमपुर में रहने वाले राकेश गुप्ता अपनी पत्नी नीलू महाजन के अलावा पुत्र गौतम गुप्ता व पुत्री राखी महाजन को लेकर शिवखोड़ी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब वह पौनी कसबे को पार कर दोमेल से थोड़ा पीछे पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी के आगे सांप आ गया। उन्होंने उसे बचाने के लिए स्टेयरिंग को तेजी से मोड़ दिया, जिससे असंतुलित होकर कार सीधे सड़क के एक तरफ बह रहे नाले में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार सभी चारों लोगों को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
बाद में वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने काफी कठिनाई घायलों को कार से निकाला और उन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में लाया गया। वहां पर डाक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जम्मू रेफर कर दिया। हादसे में परिवार के सभी सदस्यों को चोटें आईं हैं।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर लिया। बताते चलें कि पौनी क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह के दौरान सड़क दुर्घटना का यह तीसरा मामला सामने आया है। इन हादसों में अभी तक चार लोगों की मौत और आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं।