{"_id":"031ef50aa4907eab9f7854a7f07941c7","slug":"four-info-centers-for-amarnath-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: शहर में चार सूचना केंद्र स्थापित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: शहर में चार सूचना केंद्र स्थापित होंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को यात्रा संबंधी पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए जम्मू के गेटवे कुंजवानी के अलावा ज्यूल, यात्री निवास रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर टूरिस्ट/यात्रा सूचना केंद्र स्थापित होंगे। बाजार में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित होगा। आटो रिक्शा और अन्य यात्री वाहनों में निर्धारित से अधिक किराया वसूलने वाले ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यहां वीरवार को जिला उपायुक्त जम्मू सिमरनदीप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारी एसोसिएशनों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर यात्रा संबंधी बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ कई दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने जोर दिया है कि यात्रा के दौरान कालाबाजारी पर सख्ती से नकेल कसी जाए। विभागीय अधिकारी और अन्य एजेंसियां व संस्थाएं समन्वय मजबूत बनाकर काम करेंगी।
विज्ञापन
यात्रा के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र केंद्रों पर अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैनाती रहेगी। इसमें सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, जम्मू हाट और गीता भवन में चार चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग 102 नंबर एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाएगा। सूचना केंद्रों पर यात्रियों को पर्याप्त जानकारी मुहैया करवाने के लिए एसीजी, पर्यटन के उपनिदेशक और जेकेटीडीसी के जनरल मैनेजर की कमेटी गठित तक छह दिन में प्रस्तावित योजना बनाकर देने को कहा गया।
विज्ञापन
यातायात विभाग यात्री वाहनों में निर्धारित किराये को लागू करना सुनिश्चित बनाएगा। इसके अलावा यात्रा स्थलों पर साफ-सफाई, यात्रियों के ठहरने और यातायात, बैनर और होर्डिंग स्थापित करने, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, शिनाख्ती कार्ड, एलपीजी, केरोसीन सप्लाई आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।