{"_id":"825e7527f7a46fcf58615a7af3c2a6b6","slug":"four-hydro-power-projects-stalled-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: चार पन बिजली परियोजनाओं में उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: चार पन बिजली परियोजनाओं में उत्पादन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर रियासत में बिजली संकट और गहराने लगा है। इसकी वजह चार पन बिजली परियोजनाओं में बिजली उत्पादन का पूरी तरह से ठप पड़ जाना है। इनमें 15 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की गांदरबल परियोजना, 22.60 मेगावाट क्षमता की यूएसएचपी एक, नौ मेगावाट पन बिजली उत्पादन की क्षमता वाली सेवा तीन परियोजना और 0.30 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाली बाजगो पन बिजली परियोजना शामिल है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर रियासत की अपनी कुल बीस पन बिजली परियोजनाओं की कुल उत्पादन क्षमता 761.96 मेगावाट है। इनमें से चार पन बिजली परियोजनाओं में उत्पादन पूरी ठप पड़ चुकी है। इन चार परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता करीब 47 मेगावाट की है।
विज्ञापन
कहीं गीयर बाक्स ब्रेक डाउन से बिजली उत्पादन ठप पड़ गया है तो कहीं टरबाइन में खराबी के चलते उत्पादन बंद हो गया है। सेवा तीन पन बिजली परियोजना की नहर टूटने से उत्पादन 2013 से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में इस परियोजना के सक्रिय होने पर ही सवाल है। ऐसा ही हाल बाजगो पन बिजली परियोजना का भी है। यहां सिंचाई के लिए पानी को डाइवर्ट करने के चलते बिजली उत्पादन बंद हो गया है।
विज्ञापन