फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four gunmen robbed a bank employee's car

चार बंदूकधारियों ने लूटी बैंक कर्मी की कार, कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट

Thu, 31 Mar 2016 11:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four gunmen robbed a bank employee's car
संद‌िग्धों ने लूटी कार - फोटो : demo pic
अनंतनाग जिले के दलवाच में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बैंक कर्मी की कार छीन ली। इसके बाद पूरे कश्मीर घाटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही जम्मू सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को आने वाले रास्तों पर कड़ी चौकसी कर दी है। सूत्रों के अनुसार गोरी गांव के रहने वाले फिरदोस अली डार, जो की एचडीएफसी बैंक के कर्मी है।

बैंक से छुट्टी करने के बाद घर को लौट रहे थे। तवी दलवाच के पास पहुंचने पर चार अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें रोक लिया। वह दोरू क्षेत्र की तरफ से आए थे। चारों ने बैंक कर्मी की कार छीन ली और बैंक कर्मी को वहीं पर छोड़ कर कार लेकर चले गए। वहीं इस घटना के बाद दक्षिण कश्मीर के तमाम इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोरू पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। दोरू के एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने सभी जगह सर्च शुरू कर दी है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक अज्ञात बंदूकधारियों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस की तरफ से देर रात तक जगह जगह वाहनों को रोक कर तलाशी ली जा रही थी। लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed