फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four government employees involved in terrorist and anti-national activities dismissed in jammu kashmir

आतंक पर प्रहार: आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल चार कर्मचारी बर्खास्त, पाक के इशारे करते थे काम

Sat, 08 Jun 2024 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jun 2024 09:52 PM IST
सार

अधिकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल अब्दुल रहमान डार निवासी लारमूह (पुलवामा) और कांस्टेबल गुलाम रसूल भट निवासी लालगाम (पुलवामा) अवैध हथियारों और गोला बारूद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे।

विज्ञापन
Four government employees involved in terrorist and anti-national activities dismissed in jammu kashmir
आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल चार कर्मचारी बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें दो पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और एक जल शक्तिविभाग का सहायक लाइनमैन शामिल है। यह कार्रवाई भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इन कर्मचारियों की गतिविधियां आतंकवाद को पोषित करने, कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के प्रतिकूल पाई गईं।

विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल अब्दुल रहमान डार निवासी लारमूह (पुलवामा) और कांस्टेबल गुलाम रसूल भट निवासी लालगाम (पुलवामा) अवैध हथियारों और गोला बारूद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस बल का सदस्य होने का अनुचित और आपराधिक लाभ उठाते हुए आतंकवादियों को छद्मवेशी वर्दी का कपड़ा और अन्य सामग्री उपलब्ध कराते थे। गुलाम रसूल भट एक जिले के शस्त्रागार में एनसीओ के रूप में लंबे समय से आतंकवादियों को गोला-बारूद और हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के माध्यम से आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा विभाग में शिक्षक शब्बीर अहमद वानी निवासी बुगाम (कुलगाम) प्रतिबंधित अलगाववादी संघ जमात-ए-इस्लाम (जेईआई) का एक सक्रिय सदस्य रहा है और जेईआई को मजबूत करने व इसके समर्थकों के बीच लोगों का नेटवर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। 2016 की अशांति फैलाने के लिए जिला अस्पताल पोरा में दंगा और हिंसा भड़काने वाली भीड़ की गैरकानूनी सभा को उकसाने व नेतृत्व करने में उसकी प्रत्यक्ष संलिप्तता के कारण उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठनों का एक कट्टर ओजीडब्ल्यू था। विशेष रूप से कुलगाम में आतंकवादी गतिविधियों को लगातार सहायता दी और गुप्त रूप से जानकारियां एकत्र करवाईं।

विज्ञापन

आतंकवादी संगठन अल-बद्र मुजाहिदीन का मददगार था अनायतुल्ला शाह
जलशक्ति विभाग में सहायक लाइनमैन अनायतुल्ला शाह पीरजादा निवासी वतरगाम (बारामुला) प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र मुजाहिदीन का मददगार था और उनके लिए काम करता था। उसका यूसुफ बलोच और तमीम जैसे खूंखार आतंकवादियों से सीधा संबंध था, जो कश्मीर में अलग-अलग समय पर सक्रिय अल-बद्र मुजाहिदीन के कमांडर थे। वह पाकिस्तान स्थित अल-बद्र मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ संचार करने वाले सैटेलाइट फोन, हैंड ग्रेनेड आदि की बरामदगी से संबंधित विभिन्न एफआईआर में शामिल रहा है। गौरतलब है कि सरकारी सेवा में होने का फायदा उठाने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed